राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से क्रेडाई एवं रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर क्रेडाई प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को आगामी माह में राजधानी रायपुर में ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर आयोजित होने वाले नेशनल कन्वेंशन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए आयोजकों को अग्रिम बधाई देते हुए सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और इस प्रकार के आयोजनों से निवेश, रोजगार और अधोसंरचना विकास को नई दिशा मिलती है।
मुलाकात के दौरान क्रेडाई अध्यक्ष पंकज लाहोटी, संजय रहेजा, अभिषेक बछावत सहित संगठन के अन्य प्रमुख पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
