Naman Awards 2026: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नमन (NAMAN) अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं का ऐलान कर दिया है। यह अवॉर्ड फंक्शन 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होगा। बीसीसीआई हर साल खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों, कोच और अंपायरों को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित करता है। इस बार भी कई खिलाड़ियों और टीमों को उनके शानदार प्रदर्शन और योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
पुरुष और महिला खिलाड़ियों का चयन
- शुभमन गिल – पुरुष बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। यह उनके करियर में लगातार दूसरी बार यह सम्मान है।
- स्मृति मंधाना – महिलाओं की बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड, यह उनके करियर का पांचवां ऐसा सम्मान है।
- ईरा जाधव (मुंबई) – घरेलू क्रिकेट में बेस्ट महिला क्रिकेटर के लिए जगमोहन दलमिया ट्रॉफी।
- शेफाली वर्मा (हरियाणा) – सीनियर घरेलू वनडे में बेस्ट महिला क्रिकेटर।
- आयुष म्हात्रे (मुंबई) – घरेलू लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड।
- हर्ष दुबे (विदर्भ) – रणजी ट्रॉफी में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड।
- मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) – घरेलू टूर्नामेंट में बेस्ट परफॉरमेंस अवॉर्ड, क्योंकि उन्होंने सीजन में चार ट्रॉफियां जीती और दो में उपविजेता रहे।
पाँच टीमों को एक साथ सम्मान
इस बार नमन अवॉर्ड्स में भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार पांच ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमों को एक साथ सम्मानित किया जाएगा:
- सीनियर पुरुष टीम – ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और ICC T20 वर्ल्ड कप 2026
- सीनियर महिला टीम – ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025
- पुरुष अंडर-19 टीम – ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026
- महिला अंडर-19 टीम – ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025
इस साल के नमन अवॉर्ड्स में व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ-साथ टीम की उपलब्धियों को भी महत्व दिया गया है। शुभमन गिल और स्मृति मंधाना जैसे स्टार खिलाड़ियों के सम्मान के अलावा, पांच ICC ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीमों का एक साथ सम्मान भारतीय क्रिकेट की सफलता का प्रतीक है।
