Badshah-Isha Rikhi Marriage: मुंबई। बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर रैपर और सिंगर Badshah ने अपने निजी जीवन को लेकर एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। खबर है कि उन्होंने अपनी लंबी डेटिंग के बाद गुपचुप तरीके से दूसरी शादी रचा ली है। उनके जीवन की नई दुल्हन का नाम है Isha Rikhi।
शादी की जानकारी हुई सोशल मीडिया पर वायरल
शादी की झलक तब सामने आई जब ईशा रिखी की मां ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो साझा किए। इन वायरल तस्वीरों में बादशाह और ईशा को वरमाला पहने, खुश और उत्साहित देखा जा सकता है। शादी बेहद सादगी के साथ संपन्न हुई और इसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल थे।
बादशाह की पहली शादी और तलाक
बादशाह ने साल 2012 में जैसमीन मसीह से शादी की थी। हालांकि, कपल ने 2020 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया। अब छह साल बाद, बादशाह ने अपनी जिंदगी में फिर से नया अध्याय शुरू किया है।
कौन हैं ईशा रिखी
ईशा रिखी Isha Rikhi पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे से की थी। इसके बाद वह हैप्पी गो लकी, मेरे यार कमीने और व्हाट द जाट जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग ने उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान दिलाई है।
लंबे समय से चल रही थी डेटिंग की खबरें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बादशाह और ईशा 2022 से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उनकी मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी और इसके बाद दोनों करीब आए। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया।
फैंस के लिए चौंकाने वाला मोड़
अचानक शादी की खबर और वायरल तस्वीरों ने फैंस को चौंका दिया है। अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि बादशाह अपनी इस नई शुरुआत को कब आधिकारिक तौर पर घोषणा करेंगे।
