Asha Bhosle Net Worth: मुंबई। भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से संगीत प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
200 से 250 करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति
रिपोर्ट्स के अनुसार, आशा भोसले की कुल संपत्ति 200 से 250 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। उनकी प्रॉपर्टी की वैल्यू ही लगभग 80 से 100 करोड़ रुपये आंकी जाती है। संगीत के अलावा उन्होंने रेस्टोरेंट चेन और अन्य बिजनेस वेंचर्स के जरिए भी मजबूत वित्तीय स्थिति बनाई।
Asha Bhosle Net Worth: दुबई से यूके तक फैला कारोबार
आशा भोसले की सबसे बड़ी कमाई का स्रोत उनका अंतरराष्ट्रीय रेस्टोरेंट चेन ‘Asha’s Restaurant’ है। वर्ष 2002 में शुरू हुई यह चेन दुबई, कुवैत और यूके समेत 14 से अधिक देशों में फैली हुई है। यह रेस्टोरेंट ऑथेंटिक नॉर्थ-वेस्ट इंडियन व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है और आज भी अच्छी कमाई का जरिया बनी हुई है।

12,000 गाने और शानदार करियर
आशा भोसले ने अपने 82 साल लंबे करियर में लगभग 12,000 गाने रिकॉर्ड किए, जो उन्हें दुनिया की सबसे ज्यादा गाने गाने वाली गायिकाओं में शामिल करता है। उन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, पद्म विभूषण, दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 1997 में उनके एल्बम ‘Legacy’ को ग्रैमी अवॉर्ड के लिए भी नामांकित किया गया था।
बहन लता मंगेशकर के साथ हेल्दी कॉम्पटीशन
आशा भोसले ने लता मंगेशकर के साथ हमेशा हेल्दी कॉम्पटीशन रखा। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब दीदी गाती हैं तो उन्हें लगता है कि मुझे कुछ अलग करना होगा, नहीं तो अपनी जगह नहीं बना पाऊंगी। दोनों बहनों ने मिलकर 80 से ज्यादा हिंदी गाने गाए, जिनमें ‘मैं चली मैं चली’ और ‘मन क्यों बहका’ जैसे गीत आज भी लोकप्रिय हैं।
