नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी जीती। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड बनाया और घरेलू मैदान पर यह खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बन गई।
भारत की इस बड़ी जीत के बाद मैदान पर खिलाड़ियों और उनके परिवार के बीच जश्न का माहौल देखने को मिला। इसी दौरान ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
माहिका शर्मा के साथ हार्दिक का रोमांटिक सेलिब्रेशन
फाइनल जीतते ही माहिका शर्मा मैदान पर दौड़कर हार्दिक पंड्या के पास पहुंचीं। उन्होंने खुशी में हार्दिक को गले लगाया और उनके गाल पर किस भी किया। दोनों ने भारतीय झंडा ओढ़कर मैदान पर डांस करते हुए जीत का जश्न मनाया।
जश्न के दौरान एक ऐसा पल भी आया जिसने फैंस का खास ध्यान खींचा। दोनों स्टेज पर साथ लेटकर खुशी के पल को एंजॉय करते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस इस पल को काफी पसंद कर रहे हैं।
हार्दिक ने माहिका को बताया अपना ‘लकी चार्म’
मैच के बाद हार्दिक पंड्या ने इंटरव्यू में माहिका शर्मा को अपना “लकी चार्म” बताया। उन्होंने कहा कि माहिका के जीवन में आने के बाद से उनकी किस्मत काफी अच्छी रही है और उनके करियर में लगातार सफलता मिल रही है।
गौरतलब है कि नताशा स्टैंकोविच से तलाक के बाद हार्दिक पंड्या की जिंदगी में माहिका शर्मा की एंट्री हुई थी। दोनों पिछले करीब एक साल से रिलेशनशिप में हैं। पूरे 45 दिनों तक चले टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान माहिका को कई मैचों में स्टेडियम में हार्दिक को सपोर्ट करते हुए भी देखा गया।
टूर्नामेंट में हार्दिक का शानदार प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 हार्दिक पंड्या के लिए बेहद सफल रहा। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए अहम योगदान दिया।
हार्दिक ने टूर्नामेंट के 9 मैचों में 160.74 की स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल रहे। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने 9 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
