Mahashivratri 2026 : नई दिल्ली। इस बार महाशिवरात्रि 15 फरवरी, रविवार को मनाई जा रही है। इस दिन देशभर के शिवालयों में भक्तजन “हर-हर महादेव” और “बाबा भोले भंडारी की जय” के उद्घोष से गुंजायमान होते हैं। भक्तजन व्रत, पूजा-पाठ और दान-पुण्य के कार्य करते हैं।
वैसे तो शिवलिंग पर विभिन्न सामग्री अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, लेकिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार सामग्री चढ़ाएं, तो इसके फल और भी अधिक शुभ होते हैं।
राशि अनुसार शिवलिंग पर चढ़ाने योग्य सामग्री
मेष और वृश्चिक
- सामग्री: बेलपत्र, शहद, लाल चंदन
- फायदा: साहस, ऊर्जा और सकारात्मकता में वृद्धि
वृषभ और तुला
- सामग्री: दही, चमेली के फूल, मिश्री, सुगंधित इत्र
- फायदा: जीवन की परेशानियां कम, सुख-सौभाग्य बढ़े
मिथुन और कन्या
- सामग्री: हरी दुर्वा, भांग, धतूरा, गन्ने का रस
- फायदा: मानसिक स्थिरता, एकाग्रता में वृद्धि
कर्क
- सामग्री: दूध, दही, श्वेत पुष्प
- फायदा: मानसिक शांति, जीवन की परेशानियां दूर
सिंह
- सामग्री: गुड़ मिला जल, बेलपत्र
- फायदा: आत्मविश्वास मजबूत, मान-सम्मान में वृद्धि
धनु और मीन
- सामग्री: केसर, चने की दाल, बेसन की मिठाई, दूध
- फायदा: ज्ञान, विवेक और भाग्य में बढ़ोतरी
मकर और कुंभ
- सामग्री: काले तिल, भांग, धतूरा, शमी पत्र
- फायदा: भगवान शिव और शनि देव की कृपा बनी रहेगी
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार ये विशेष सामग्री अर्पित कर, आप भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं और अपने जीवन की सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
