भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्नीकल, क्लर्क-स्टोर कीपर टेक्नीकल एवं ट्रेडमेन के पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी की अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं एवं 12वीं निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य होना चाहिए। आवेदकों को निर्धारित वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
भारतीय थल सेना में सिपाही (फार्मा) पद हेतु अविवाहित पुरुष आवेदक की आयु 01 जुलाई 2002 से 01 जनवरी 2008 के मध्य होना आवश्यक है।
ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 01 जून 2026 से 10 जून 2026 तक आयोजित होने की संभावना है।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।
