टेक कंपनी गूगल का नया स्मार्टफोन Google Pixel 10a अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इसे पिछले महीने अपनी फ्लैगशिप पिक्सल 10 सीरीज के एंट्री-लेवल मॉडल के रूप में लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद प्री-ऑर्डर शुरू किए गए थे और अब यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और गूगल के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर खरीदा जा सकता है।
Google Pixel 10a को सिंगल वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में उतारा गया है। यह स्मार्टफोन Berry, Fog, Lavender और Obsidian जैसे चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें गूगल का Tensor G4 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Titan M2 सिक्योरिटी प्रोसेसर भी मिलता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 16 पर काम करता है और कंपनी ने इसके लिए 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
बैटरी की बात करें तो Pixel 10a में 5100mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन लगभग 183 ग्राम है और यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है।
गूगल का यह नया स्मार्टफोन प्रीमियम फीचर्स और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में उपभोक्ताओं के लिए एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है।
