आबकारी विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 19.62 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत 10,900 रुपए आंकी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुंदरी (स) में आरोपी चेतन पिता राजकुमार मनहरे (25 वर्ष) के कब्जे से देशी मदिरा के 84 पाव (कुल 15.12 बल्क लीटर) जब्त किए गए। जब्त मदिरा का बाजार मूल्य 8,400 रुपए पाया गया।
इसी तरह सतवंतीन बाई पति जोहार लाल मनहरे (54 वर्ष) के कब्जे से देशी मदिरा मसाला के 25 पाव (कुल 4.5 बल्क लीटर) बरामद किए गए, जिसकी बाजार कीमत 2,500 रुपए बताई गई।
दोनों प्रकरणों में कुल 19.62 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई है, जिसका कुल बाजार मूल्य 10,900 रुपए है।
आरोपी चेतन मनहरे के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) तथा सतवंतीन बाई के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार साहू, पी. माधव राव तथा पुलिस बल से विष्णु खटकर, भानु और नगर सैनिक कमल वर्मा, दुर्गेश्वरी कुर्रे, राजकुमारी पैकरा शामिल रहे।
