ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही उनका संपर्क नंबर भी जारी किया गया है। जिले के किसी भी ग्राम में पेयजल की समस्या होने या हैंडपंप खराब होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800-233-0008 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
जिला स्तर पर सहायक अभियंता आर.के. ध्रुव, सहायक ग्रेड-3 दीपक कुरुवंशी (मोबाइल नंबर: 9810395246) और हैंडपंप तकनीशियन सुरेन्द्र कुमार (मोबाइल नंबर: 8349062667) से संपर्क किया जा सकता है।
विकासखंड स्तर पर बलौदाबाजार में उप-अभियंता कलीराम पैकरा (मोबाइल नंबर: 9826136821), पलारी में उप-अभियंता संदीप लारेंस (मोबाइल नंबर: 7987000945), भाटापारा में सहायक अभियंता रीना सिंह (मोबाइल नंबर: 7223945588), सिमगा में सहायक अभियंता के.एल. देवांगन (मोबाइल नंबर: 9826209612) तथा कसडोल में सहायक अभियंता मनोज दाखोडे (मोबाइल नंबर: 8109200800) से संपर्क कर पेयजल संबंधी समस्या की जानकारी दी जा सकती है।
