आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स आजकल आम समस्या बनती जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार यह केवल थकान या नींद की कमी का संकेत नहीं, बल्कि शरीर में आयरन की कमी का भी परिणाम हो सकता है। ऐसे में डाइट में आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना बेहद जरूरी है।
विशेषज्ञ चुकंदर को एक प्रभावी उपाय मानते हैं। चुकंदर में भरपूर आयरन और फोलेट पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने और नई रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है और त्वचा पर भी सकारात्मक असर दिखने लगता है।
सलाद के रूप में करें सेवन
चुकंदर को सलाद के रूप में डाइट में शामिल करना सबसे आसान और फायदेमंद तरीका है। इसमें नींबू या आंवला मिलाने से विटामिन-सी की मात्रा बढ़ती है, जो आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाता है। इससे डार्क सर्कल्स कम करने में अधिक मदद मिलती है।
अन्य कारण भी जिम्मेदार
डार्क सर्कल्स के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में सोडियम की अधिकता, हार्मोनल बदलाव, पेरिमेनोपॉज, फैटी लिवर या पित्त संबंधी समस्याएं। महिलाओं में भारी पीरियड्स के कारण भी खून की कमी हो सकती है, जिससे यह समस्या बढ़ जाती है।
अन्य फायदे भी मिलते हैं
- एनीमिया दूर करने में सहायक
- शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है
- पाचन सुधारता है
- थकान और कमजोरी कम करता है
- त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि नियमित रूप से आयरन रिच डाइट ली जाए, तो डार्क सर्कल्स की समस्या में काफी हद तक सुधार संभव है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
