Apple 2025 में अब कोई नया डिवाइस लॉन्च नहीं करेगा, लेकिन 2026 कंपनी के लिए बड़े बदलावों वाला साल होने जा रहा है। टेक एनालिस्ट Jeff Pu के अनुसार, Apple कम कीमत वाले iPhone, iPad और MacBook लाइनअप पर काम कर रहा है। इसके साथ ही भविष्य में iPhone 18 सीरीज और पहला फोल्डेबल iPhone भी आने की संभावना है।
iPhone 17e: सस्ता iPhone, लेकिन दमदार परफॉर्मेंस
- लॉन्च टाइमलाइन: 2026 की पहली तिमाही
- प्रोसेसर: A19 चिपसेट
- रैम: 8GB
- कैमरा:
- 48MP प्राइमरी कैमरा
- 18MP फ्रंट कैमरा
- डिजाइन:
- पुराने मॉडल जैसा नॉच डिज़ाइन
- iPhone Air में मिलने वाला C1X 5G मॉडेम
Jeff Pu के मुताबिक, iPhone 17e का फोकस डिज़ाइन से ज्यादा परफॉर्मेंस पर होगा।
2026 में आएगा सस्ता iPad
रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple कम बजट वाला iPad भी लॉन्च करेगा, जिसमें—
- A18 चिप
- 8GB RAM
- और संभवतः Apple Intelligence का सपोर्ट
दिया जाएगा।
हालांकि लॉन्च टाइमलाइन और पूरी स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आई हैं।
लो-कॉस्ट MacBook भी आएगा
Apple एक सस्ता MacBook भी तैयार कर रहा है, जो संभवतः—
- iPhone जैसा चिपसेट
(यानी पारंपरिक M-सीरीज़ की बजाय हल्का और किफायती चिप)
से लैस होगा। इसके अन्य फीचर्स की जानकारी अभी लीक नहीं हुई है।
Apple की भविष्य की प्लानिंग: iPhone 18, iPhone Air 2 और Foldable iPhone
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026–2027 में Apple कई नए डिवाइस लॉन्च करेगा—
- iPhone Air 2
- iPhone 18 सीरीज
- iPhone 18e (2027 में)
जिसमें नया C2 5G मॉडेम होगा - पहला फोल्डेबल iPhone
- Pro मॉडल में छोटा Dynamic Island
इसके साथ Apple अपने iPhones के डिजाइन में बड़े बदलाव करने की तैयारी भी कर रहा है।
