मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV ब्रेज़ा को एक नए फेसलिफ्टेड संस्करण में लॉन्च करने की तैयारी में है। मनाली में टेस्टिंग के दौरान इसके कैमोफ्लाज मॉडल की तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे साफ है कि कंपनी ब्रेज़ा को 2026 में बड़े बदलावों के साथ पेश करने वाली है। इसकी CNG वेरिएंट भी अपडेटेड फीचर्स के साथ आने की उम्मीद है।
इलेक्ट्रिक e-वलारा के बाद ब्रेज़ा फेसलिफ्ट होगी बड़ा लॉन्च
मारुति अगले साल कई नई कारें भारतीय बाजार में उतारने की योजना में है, जिनमें अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-विटारा के बाद ब्रेज़ा फेसलिफ्ट भी शामिल है। हालिया हफ्तों में इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके डिज़ाइन और फीचर्स को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
डिज़ाइन में मिलेंगे नए बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2026 ब्रेज़ा फेसलिफ्ट में कंपनी अपने नए लॉन्च विक्टोरिस SUV के कुछ डिज़ाइन एलिमेंट्स भी शामिल कर सकती है। साथ ही कई कॉस्मेटिक अपडेट्स भी देखने को मिल सकते हैं:
- नया बंपर डिज़ाइन
- रिडिज़ाइन्ड LED हेडलैंप और टेललैंप
- रियर में कनेक्टिंग LED लाइट बार
- शार्पर स्टाइलिंग और बेहतर रोड-प्रेज़ेंस
- नए अलॉय व्हील
- रूफ माउंटेड स्पॉयलर और ट्वीक्ड एंटीना
SUV के साइज में बदलाव की संभावना कम है, लेकिन ओवरऑल लुक ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम दिख सकता है।
फीचर्स होंगे और भी एडवांस्ड
खबर है कि मारुति इस बार ब्रेज़ा में फीचर्स को खास तौर पर अपग्रेड करने पर जोर दे रही है, क्योंकि इसका मुकाबला अब कई हाई-टेक SUVs से है। उम्मीद है कि इसमें मिलेंगे—
- ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)
- बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- वायरलेस कनेक्टिविटी
- अपडेटेड इंनस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- बेहतर सेफ्टी पैकेज
CNG मॉडल भी बड़े अपडेट्स के साथ
ब्रेज़ा CNG वेरिएंट भी नए फेसलिफ्ट के साथ आने की संभावना है, जिसमें पहले से बेहतर माइलेज और फीचर्स मिल सकते हैं।
2026 ब्रेज़ा फेसलिफ्ट मारुति की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके जरिए कंपनी कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है।
