Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 : नई दिल्ली। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट 13 फरवरी से 22 फरवरी तक बैंकॉक, थाईलैंड में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का उद्देश्य एशिया की उभरती महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मौका देना है।
इस साल टूर्नामेंट में 8 टीमों को शामिल किया गया एशिया कप राइजिंग स्टार्स (महिला) 2026 का शेड्यूल है। इसमें फुल-मेम्बर देशों की ‘ए’ टीमों के साथ-साथ 4 टॉप एसोसिएट टीमों को भी मौका मिलेगा। फुल मेंबर देशों में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका, जबकि एसोसिएट देशों में यूएई, नेपाल, मलेशिया और थाईलैंड की टीम शामिल हैं।
एसीसी के अनुसार, टूर्नामेंट का प्रारूप इस प्रकार है:
- ग्रुप ए: भारत ‘ए’, पाकिस्तान ‘ए’, यूएई, नेपाल
- ग्रुप बी: बांग्लादेश ‘ए’, श्रीलंका ‘ए’, मलेशिया, थाईलैंड
टीमों को अपने ग्रुप में तीन-तीन लीग मैच खेलने होंगे। ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। सेमीफाइनल विजेता टीमों के बीच 22 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
भारत का शेड्यूल
- 13 फरवरी: भारत ‘ए’ vs यूएई
- 15 फरवरी: भारत ‘ए’ vs पाकिस्तान ‘ए’ (हाईवोल्टेज मुकाबला)
- 17 फरवरी: भारत ‘ए’ vs नेपाल
यह टूर्नामेंट 2023 में पहली बार आयोजित हुआ था। उस समय फाइनल में भारत ए ने बांग्लादेश ए को 31 रन से हराया था। पिछली बार टूर्नामेंट में बारिश और वीजा समस्याओं की वजह से कई मैच रद्द हुए थे।.
एशिया कप राइजिंग स्टार्स (महिला) 2026 का शेड्यूल
| तारीख | दिन | मैच | समय |
|---|---|---|---|
| 13 फरवरी | शुक्रवार | पाकिस्तान A vs नेपाल | सुबह 9:30 बजे |
| 13 फरवरी | शुक्रवार | भारत A vs यूएई | दोपहर 2:00 बजे |
| 14 फरवरी | शनिवार | मलेशिया vs थाईलैंड | सुबह 9:30 बजे |
| 14 फरवरी | शनिवार | बांग्लादेश A vs श्रीलंका A | दोपहर 2:00 बजे |
| 15 फरवरी | रविवार | यूएई vs नेपाल | सुबह 9:30 बजे |
| 15 फरवरी | रविवार | भारत A vs पाकिस्तान A | दोपहर 2:00 बजे |
| 16 फरवरी | सोमवार | श्रीलंका A vs मलेशिया | सुबह 9:30 बजे |
| 16 फरवरी | सोमवार | बांग्लादेश A vs थाईलैंड | दोपहर 2:00 बजे |
| 17 फरवरी | मंगलवार | भारत A vs नेपाल | सुबह 9:30 बजे |
| 17 फरवरी | मंगलवार | पाकिस्तान A vs यूएई | दोपहर 2:00 बजे |
| 18 फरवरी | बुधवार | बांग्लादेश A vs मलेशिया | सुबह 9:30 बजे |
| 18 फरवरी | बुधवार | श्रीलंका A vs थाईलैंड | दोपहर 2:00 बजे |
| 20 फरवरी | शुक्रवार | सेमीफाइनल 1 (A1 vs B2) | सुबह 9:30 बजे |
| 20 फरवरी | शुक्रवार | सेमीफाइनल 2 (B1 vs A2) | दोपहर 2:00 बजे |
| 22 फरवरी | रविवार | फाइनल | दोपहर 2:00 बजे |
