Syed Mushtaq Ali Trophy 2025-26: पुणे। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2025-26 में इस बार नया पोस्ट-लीग फॉर्मेट लागू होने के साथ रोमांच और बढ़ गया है। एलीट ग्रुप चरण के बाद अब सुपर लीग में जगह बनाने वाली आठ शीर्ष टीमों का चयन हो चुका है। सभी टीमें पुणे में होने वाले सुपर लीग राउंड में भिड़ेंगी, जिसके बाद 18 दिसंबर को MCA स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
नए फॉर्मेट से बढ़ी प्रतियोगिता
पहले जहां टॉप-8 के बाद सीधे नॉकआउट मुकाबले खेले जाते थे, वहीं इस बार सुपर लीग में पहुंचने वाली हर टीम को तीन-तीन मैच खेलने का मौका मिलेगा। नॉकआउट की जगह राउंड-रोबिन स्टाइल ने प्रतियोगिता को और कठिन और दिलचस्प बना दिया है।
ये आठ टीमें पहुंचीं सुपर लीग में
32 टीमों के बीच खेले गए एलीट ग्रुप चरण के बाद मुंबई, हैदराबाद, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश ने सुपर लीग में अपनी जगह पक्की कर ली है। सबसे खास प्रदर्शन झारखंड का रहा, जिसने अपने सभी 7 मैच जीतकर इस सीजन नया इतिहास रच दिया।
सुपर लीग ग्रुप विभाजन
ग्रुप 1 (A1, B1, C2, D2):
- मुंबई
- हैदराबाद
- हरियाणा
- राजस्थान
ग्रुप 2 (C1, D1, A2, B2):
- पंजाब
- झारखंड
- आंध्र प्रदेश
- मध्य प्रदेश
ग्रुप 1 में मुंबई को हैदराबाद, हरियाणा और राजस्थान जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना होगा, जबकि ग्रुप 2 में पंजाब का मुकाबला झारखंड, आंध्र और मध्य प्रदेश से होगा। प्रत्येक टीम अपने ग्रुप में तीन मैच खेलेगी और टॉप टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी।
18 दिसंबर को होगा खिताबी मुकाबला
सुपर लीग के दोनों ग्रुप के विजेता टीमें 18 दिसंबर को पुणे के MCA स्टेडियम में ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी। नए फॉर्मेट के आने से खिलाड़ियों पर अधिक जिम्मेदारी बढ़ी है और हर मैच का महत्व पहले से कहीं ज्यादा हो गया है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग का शेड्यूल
| दिनांक | समय (IST) | मुकाबला | स्टेडियम |
|---|---|---|---|
| 12 दिसंबर | 9:00 AM | आंध्र प्रदेश vs मध्य प्रदेश | डीवाई पाटिल एकेडमी, अंबी |
| 12 दिसंबर | 11:00 AM | हरियाणा vs राजस्थान | MCA क्रिकेट स्टेडियम, पुणे |
| 12 दिसंबर | 1:30 PM | पंजाब vs झारखंड | डीवाई पाटिल एकेडमी, अंबी |
| 12 दिसंबर | 4:30 PM | मुंबई vs हैदराबाद | MCA क्रिकेट स्टेडियम, पुणे |
| 14 दिसंबर | 9:00 AM | मुंबई vs हरियाणा | डीवाई पाटिल एकेडमी, अंबी |
| 14 दिसंबर | 11:00 AM | आंध्र प्रदेश vs पंजाब | MCA क्रिकेट स्टेडियम, पुणे |
| 14 दिसंबर | 1:30 PM | हैदराबाद vs राजस्थान | डीवाई पाटिल एकेडमी, अंबी |
| 14 दिसंबर | 4:30 PM | मध्य प्रदेश vs झारखंड | MCA क्रिकेट स्टेडियम, पुणे |
| 16 दिसंबर | 9:00 AM | मध्य प्रदेश vs पंजाब | डीवाई पाटिल एकेडमी, अंबी |
| 16 दिसंबर | 11:00 AM | मुंबई vs राजस्थान | MCA क्रिकेट स्टेडियम, पुणे |
| 16 दिसंबर | 1:30 PM | आंध्र प्रदेश vs झारखंड | डीवाई पाटिल एकेडमी, अंबी |
| 16 दिसंबर | 4:30 PM | हैदराबाद vs हरियाणा | MCA क्रिकेट स्टेडियम, पुणे |
| 18 दिसंबर | 4:30 PM | ग्रुप 1 विजेता vs ग्रुप 2 विजेता (फाइनल) | MCA क्रिकेट स्टेडियम, पुणे |
