Rishabh Pant Birthday: ऋषभ पंत के नाम 5 खास रिकॉर्ड, दुनिया के इकलौते विकेटकीपर
टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आज, 4 अक्टूबर अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। उत्तराखंड के रुड़की में जन्मे पंत ने अब तक 154 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। मैदान पर अपने मस्ती भरे अंदाज और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले पंत ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
ऋषभ पंत के 5 रिकॉर्ड:
- एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच:
पंत ने 2018 एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 11 कैच लिए। पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 5 कैच। - टेस्ट में ‘सिक्सर किंग’:
उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 90 छक्के लगाए हैं, जो कि भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बराबर हैं। - बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में शानदार प्रदर्शन:
इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट के पीछे रहते हुए पंत ने 154 मैचों में 244 शिकार किए हैं। इसमें 217 कैच और 27 स्टंपिंग शामिल हैं। - एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा:
पंत ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले विकेटकीपर का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अब तक 8 शतक जड़े हैं। - घर के बाहर इंग्लैंड में 1000 टेस्ट रन:
पंत वह इकलौते विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जिन्होंने किसी एक देश में टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे किए। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर चार टेस्ट में 479 रन बनाए, जिसमें दो शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।
ऋषभ पंत की यह उपलब्धियां उन्हें विश्व क्रिकेट में विशेष स्थान देती हैं और वे भारत के लिए लगातार कीमती योगदान देते रहेंगे।
