Heinrich Klaasen Retirement: केपटाउन: दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 2 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। 33 वर्षीय क्लासेन ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए एक कठिन लेकिन संतोषजनक निर्णय था। हालांकि, वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खासकर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलना जारी रखेंगे।
संज्ञास की वजह: परिवार और संतुष्टि
Heinrich Klaasen ने लिखा, “आज मेरे लिए बेहद भावनात्मक दिन है क्योंकि मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन मैंने सोच-समझकर लिया है कि मेरे और मेरे परिवार के लिए भविष्य में सबसे अच्छा क्या होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने क्रिकेट करियर से पूरी तरह संतुष्ट हैं और देश के लिए खेलने का हर पल उनके लिए गर्व का विषय रहा है।

कृतज्ञता और यादें
अपने संदेश में क्लासेन ने कोचों, साथियों और प्रशंसकों का धन्यवाद किया जिन्होंने उनके सफर को खास बनाया। उन्होंने कहा, “मैंने न केवल क्रिकेट के मैदान पर बल्कि जीवन में भी बेहतरीन रिश्ते बनाए हैं। प्रोटियाज बैज के साथ खेलना मेरे करियर का सबसे बड़ा सम्मान था।”
टी20 वर्ल्ड कप की यादगार पारी
क्लासेन की करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक थी 2024 टी20 विश्व कप फाइनल में भारत के खिलाफ उनकी 52 रन की ताबड़तोड़ पारी। उन्होंने 27 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के लगाकर दक्षिण अफ्रीका की जीत की उम्मीदें जगाईं।

अंतरराष्ट्रीय करियर की झलक
- टेस्ट मैच: 4, रन: 104, औसत: 13
- वनडे: 60 मैच, 2141 रन, औसत 43.69, 4 शतक, 11 अर्धशतक
- टी20I: 58 मैच, 1000 रन, औसत 23.25, 5 अर्धशतक
आईपीएल में दमदार प्रदर्शन
हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल में भी अपनी खास पहचान बनाई है।
- कुल मैच: 49
- कुल रन: 1480
- औसत: 40
- शतक: 2, अर्धशतक: 7
2025 सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 487 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था।
हेनरिक क्लासेन के संन्यास से क्रिकेट फैंस जरूर भावुक होंगे, लेकिन उनकी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में वापसी का इंतजार भी रहेगा।
