पुर्तगाल। फुटबॉल जगत के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रचते हुए दुनिया के पहले अरबपति फुटबॉलर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो की कुल संपत्ति 1.4 अरब डॉलर है, जो भारतीय रुपये में लगभग 12,352 करोड़ के बराबर आती है।
40 वर्षीय रोनाल्डो ने 2002 से 2023 के बीच अपने क्लब करियर और एंडोर्समेंट्स से 550 मिलियन डॉलर से अधिक कमाई की है। उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और जुवेंटस जैसे बड़े यूरोपीय क्लबों के साथ खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
उनकी कमाई का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत Nike ब्रांड डील है, जिससे उन्हें हर साल लगभग 18 मिलियन डॉलर (करीब 160 करोड़ रुपये) मिलते हैं। इसके अलावा रोनाल्डो Armani, Herbalife और Clear जैसे कई ग्लोबल ब्रांड्स से भी जुड़े हैं।
सोशल मीडिया पर भी रोनाल्डो का कोई मुकाबला नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके 665 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, और एक पोस्ट से उन्हें करोड़ों की कमाई होती है।
साल 2023 में रोनाल्डो ने सऊदी क्लब अल-नासर के साथ करार किया, जिसमें उन्हें सालाना 200 मिलियन डॉलर (करीब 17,760 करोड़ रुपये) की कमाई होती है। यह करार उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।
इस उपलब्धि के साथ रोनाल्डो न केवल फुटबॉल के मैदान में, बल्कि व्यापार और ब्रांड एंडोर्समेंट में भी अपनी ताकत साबित कर चुके हैं।
