Chaitra Navratri 2025: 30 मार्च से शुरू, जानें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट
चैत्र नवरात्रि 2025 की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है और 8 अप्रैल को राम नवमी के साथ इसका समापन होगा। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। अगर आप नवरात्रि में कलश स्थापना और दुर्गा पूजा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पूरी पूजन सामग्री की सही जानकारी होनी चाहिए।
नवरात्रि पूजन सामग्री लिस्ट
- कलश स्थापना के लिए
- तांबे/मिट्टी/पीतल का कलश
- आम के पत्ते
- नारियल (लाल कपड़े में लपेटा हुआ)
- मिट्टी और जौ (जवारे उगाने के लिए)
- गंगाजल
- सिक्के
- मां दुर्गा की पूजा के लिए
- माता की मूर्ति या चित्र
- लाल या पीला कपड़ा
- अक्षत (चावल)
- रोली और कुमकुम
- चंदन
- फूल (गुलाब, गेंदा आदि)
- बिल्व पत्र
- अगरबत्ती और दीपक
- कपूर
- घी और तेल
- मिठाई और फल
- हवन सामग्री (अष्टमी/नवमी के लिए)
- आम की लकड़ी
- कपूर
- घी
- हवन कुंड
- लौंग, इलायची
- गूगल, लोबान
- हवन समिधा
- कन्या पूजन के लिए
- नए वस्त्र
- चूड़ियां
- बिंदी
- कुमकुम
- हलवा, चने, पूरी का भोग
विशेष उपाय
- नौ दिनों तक अखंड ज्योति जलाने के लिए घी/सरसों के तेल का दीपक तैयार करें।
- कलश स्थापना के दिन घर में साफ-सफाई और शुभ रंगों का प्रयोग करें।
- मां दुर्गा के प्रत्येक स्वरूप का विशेष मंत्र जाप करें।
इस पूजन सामग्री के साथ श्रद्धा और भक्ति से नवरात्रि पूजा करें, जिससे मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होगी।