मानसून की रफ्तार के साथ छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में बारिश का आंकड़ा अलग-अलग तस्वीर पेश कर रहा है। 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 651.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार बलरामपुर जिला सबसे आगे है, जहां अब तक 1093.6 मि.मी. बारिश हो चुकी है। वहीं, बेमेतरा जिला सबसे पीछे है, जहां केवल 331.5 मि.मी. वर्षा हुई है।
संभागवार बारिश का हाल
रायपुर संभाग –
- रायपुर: 595.2 मि.मी.
- बलौदाबाजार: 557.5 मि.मी.
- गरियाबंद: 530.3 मि.मी.
- महासमुंद: 543.2 मि.मी.
- धमतरी: 519.6 मि.मी.
बिलासपुर संभाग –
- बिलासपुर: 686.8 मि.मी.
- मुंगेली: 680.6 मि.मी.
- रायगढ़: 806.1 मि.मी.
- जांजगीर-चांपा: 875.1 मि.मी.
- कोरबा: 720.6 मि.मी.
- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: 633.5 मि.मी.
- सारंगढ़-बिलाईगढ़: 597.5 मि.मी.
- सक्ती: 735.5 मि.मी.
दुर्ग संभाग –
- दुर्ग: 515.8 मि.मी.
- कबीरधाम: 475.3 मि.मी.
- राजनांदगांव: 557.2 मि.मी.
- बालोद: 622.0 मि.मी.
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 809.5 मि.मी.
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: 457.0 मि.मी.
सरगुजा संभाग –
- सरगुजा: 495.0 मि.मी.
- सूरजपुर: 825.7 मि.मी.
- जशपुर: 750.5 मि.मी.
- कोरिया: 743.0 मि.मी.
- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 711.1 मि.मी.
बस्तर संभाग –
- बस्तर: 775.8 मि.मी.
- कोंडागांव: 493.4 मि.मी.
- नारायणपुर: 677.6 मि.मी.
- बीजापुर: 815.4 मि.मी.
- सुकमा: 504.7 मि.मी.
- कांकेर: 654.9 मि.मी.
- दंतेवाड़ा: 698.3 मि.मी.
इस वर्षा वितरण से साफ है कि कुछ जिलों में मानसून पूरी रफ्तार में है, जबकि कुछ जिलों को अब भी बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे औसत वर्षा का आंकड़ा और बढ़ सकता है।