राज्य शासन ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर और महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन, दुर्ग में नए कुलसचिवों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक कृषि श्री यशवंत केराम को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन, दुर्ग का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, कृषि संचालनालय, इंद्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में पदस्थ श्री कपिल देव दीपक को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का कुलसचिव बनाया गया है।
इसके साथ ही, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन, दुर्ग में पदस्थ कुलसचिव श्री आर.एल. खरे को मूल विभाग में वापस लेते हुए छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद रायपुर में संयुक्त संचालक के पद पर नई पदस्थापना दी गई है।