Prabhat Mishra : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रभात मिश्रा को अस्थाई रूप से छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संस्कृति विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में प्रभात मिश्रा ने कहा कि राजभाषा आयोग के मुख्य उद्देश्यों की पूर्ति ही उनके लिए प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ में बहुत सारी बोलियाँ बोली जाती हैं, उनका संरक्षण और संवर्धन करना भी मेरा प्रमुख लक्ष्य रहेगा। इसके साथ ही राजभाषा के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।”
प्रभात मिश्रा का कहना है कि छत्तीसगढ़ में भाषा और संस्कृति के क्षेत्र में कई नई पहल की जरूरत है, और आयोग इस दिशा में काम करेगा।

