धरसींवा खंड के ग्राम पंचायत सिलतरा में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संगठन विस्तार बैठक आयोजित की गई। बैठक में आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी भाषा तथा छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला एवं खंड पदाधिकारियों ने संगठन की नीति, कार्यक्रम और लक्ष्यों की जानकारी युवाओं को दी।

प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष योगेश साहू, जिला उपाध्यक्ष आदित्य बघेल, सोनू साहू, अजय वर्मा, गोविंद वर्मा, लोकेश सतनामी, जिला मंत्री तारण साहू, धरसींवा खंड अध्यक्ष पन्ना साहू, जिला मीडिया प्रभारी युवराज साहू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
नवा दायित्व की घोषणा
बैठक में कई नए दायित्व भी सौंपे गए। इनमें —
- छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना : विमल टंडन (खंड अध्यक्ष), प्रेम साहू (संयोजक), गोविंद साहू (महामंत्री), महेंद्र वर्मा (संगठन मंत्री), भूपेंद्र मनहरे (उपाध्यक्ष), मुकेश निषाद (सचिव), महेश साहू (संगठन सचिव), रवि निर्मलकर (आईटी प्रभारी), गजेंद्र वर्मा (मीडिया प्रभारी)।
- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी : उमेश निषाद (खंड अध्यक्ष), अनुराग बघेल व सुशील वर्मा (उपाध्यक्ष), रोशन साहू (सचिव), हितेश साहू (संगठन सचिव), राजेंद्र मानिकपुरी (सह सचिव), महेश साहू (संगठन मंत्री), दीपक साहू (मंत्री), सोमेश वर्मा (आईटी प्रभारी), बबलू यादव (मीडिया प्रभारी), प्रदीप साहू (सदस्यता प्रभारी)।
आने वाले समय में खंड के सभी ग्राम पंचायतों में इसी तरह की बैठकों के आयोजन का निर्णय लिया गया।
