रायपुर। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (International Masters League) का आगाज हो चुका है, जिसमें छह देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस लीग का 12वां मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस रोमांचक लीग में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, पठान ब्रदर्स और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर मैदान में उतरेंगे। रायपुर में कुल छह मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी शामिल हैं।
7 मार्च को रायपुर पहुंचेंगे खिलाड़ी, 7:30 बजे होगा मुकाबला
लीग मैचों के लिए मुंबई, लखनऊ और रायपुर के स्टेडियम को चुना गया है। भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे फाइनल में पहुंचने की संभावना मजबूत है। 7 मार्च को खिलाड़ी रायपुर पहुंचेंगे और अभ्यास सत्र में भाग लेंगे। मैच रात 7:30 बजे से शुरू होगा।
टिकटों की जबरदस्त डिमांड, 100 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की टिकटें उपलब्ध
स्टेडियम में मैच देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है, और पहले दिन ही क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर टिकटें खरीदीं।
- सबसे सस्ती टिकट – 500 रुपये (दो ब्लॉकों में उपलब्ध)
- लोअर टिकट – 1,000 रुपये
- गोल्ड – 6,000 रुपये
- प्लैटिनम – 8,000 रुपये
- कॉर्पोरेट बॉक्स – 10,000 रुपये
इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मैच की टिकटें सबसे महंगी हैं, जबकि अन्य मैचों के टिकट 100 रुपये से शुरू हो रहे हैं।
International Masters League 2025: कब कब होंगे मुकाबले
8 मार्च: इंडिया मास्टर्स बनाम वेस्टइंडीज मास्टर्स
10 मार्च: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड
11 मार्च: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका
12 मार्च: इंग्लैंड बनाम ऑस्टे्रलिया
13 मार्च: पहला सेमीफाइनल
14 मार्च: दूसरा सेमीफाइनल सेमीफाइनल
16 मार्च: फाइनल मुकाबला
क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह शानदार मौका है, क्योंकि उन्हें लाइव स्टेडियम में दिग्गज क्रिकेटरों का प्रदर्शन देखने का मौका मिलेगा।
