छत्तीसगढ़ में रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) योजना के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वित्तीय साधनों की जानकारी देने के उद्देश्य से 25 सितम्बर 2025 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यशाला जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, अंबिकापुर द्वारा होटल ग्रैंड राधेश्याम, न्यू बस स्टैंड, अंबिकापुर में आयोजित होगी। कार्यक्रम का समय अपराह्न 12:00 बजे निर्धारित है।
इस कार्यशाला में विशेषज्ञ एनएसई स्टॉक एक्सचेंज में सूचीकरण की प्रक्रिया, आवश्यकताएं एवं लाभ, टीआरईडीएस प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिल डिस्काउंटिंग की प्रक्रिया, तथा एमएसएमई के लिए उपलब्ध अन्य वैकल्पिक वित्तीय साधनों पर विस्तार से जानकारी देंगे।
आयोजन से विशेष रूप से एमएसएमई उद्यमी, महिला उद्यमी, कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) लाभान्वित होंगे।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, सरगुजा ने जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों व लाभार्थियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क कार्यशाला में भाग लेकर वित्तीय अवसरों का लाभ उठाएं।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी कार्यालयीन समय में श्री सागर तिग्गा, प्रबंधक (मो. 7987934580) से संपर्क कर सकते हैं।
