अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 8 स्थित ग्लैक्सी इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में वार्ड पार्षद डोमन यादव को बतौर अतिथि शामिल होने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर पार्षद डोमन यादव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

