रायपुर : संविधान दिवस पर राजभवन सचिवालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
रायपुर, 26 नवम्बर 2025। संविधान दिवस के अवसर पर आज राजभवन सचिवालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान के अंगीकरण की ऐतिहासिक तिथि को स्मरण करते हुए सभी ने संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण और पालन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर संविधान की प्रस्तावना में निहित संकल्प—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता—को दोहराया।
राजभवन सचिवालय में आयोजित यह कार्यक्रम संविधान दिवस पर नागरिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश देता है।
