छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा कोरबा जिले में दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए कुल 17 करोड़ 89 लाख 6 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
स्वीकृत कार्यों में विकासखंड कटघोरा अंतर्गत खोलार नाला स्टॉपडैम क्रमांक-2 के निर्माण हेतु 6 करोड़ 83 लाख 83 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन तथा किसानों द्वारा स्वयं के साधनों से 25 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई संभव होगी। साथ ही औद्योगिक एवं अन्य प्रयोजनों के लिए जल प्रदाय भी किया जाएगा।
इसी प्रकार विकासखंड पाली अंतर्गत धौराभाठा जलाशय योजना के निर्माण कार्यों के लिए 11 करोड़ 5 लाख 23 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना के माध्यम से 400 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है।
इन दोनों सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए मुख्य अभियंता, हसदेव कछार जल संसाधन विभाग, बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
