प्रधानमंत्री सूर्य घर योजनांतर्गत घरों में सौर ऊर्जा पैनल लगाने के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने और मौके पर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले के सभी नगरपालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविरों का आयोजन निम्नानुसार होगा—
- 02 दिसंबर (मंगलवार) – न्यू कम्युनिटी हॉल, सामुदायिक भवन कांकेर
- 03 दिसंबर (बुधवार) – सामुदायिक भवन, नगर पंचायत भानुप्रतापपुर
- 04 दिसंबर (गुरुवार) – नगर पंचायत भवन अंतागढ़ तथा चारामा
- 05 दिसंबर (शुक्रवार) – नगर पंचायत भवन पखांजूर एवं नरहरपुर
इन शिविरों में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता, विभागीय अधिकारी एवं पंजीकृत वेंडर उपस्थित रहेंगे। शिविर के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत घरों में सौर ऊर्जा पैनल लगाने इच्छुक उपभोक्ताओं का मौके पर ही पंजीयन किया जाएगा। साथ ही आम जनता को योजना के लाभों और प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
इन शिविरों का उद्देश्य अधिकाधिक लोगों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने, बिजली बिल में बचत करने और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करना है।
