वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप से आज नया रायपुर स्थित उनके निवास-कार्यालय में एसईसीएल के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) श्री हरीश दुहन ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर एसईसीएल के डायरेक्टर (एचआर) श्री बिरंची दास भी उपस्थित थे।
भेंट के दौरान सीएमडी श्री दुहन ने वन मंत्री को एसईसीएल द्वारा राष्ट्र निर्माण, ऊर्जा सुरक्षा तथा छत्तीसगढ़ के विकास में किए जा रहे कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) आधारित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि एसईसीएल भविष्य में भी प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सामाजिक उत्थान और समुदायों के हित में निरंतर योगदान देता रहेगा।
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने एसईसीएल की भूमिका और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी राज्य के सामाजिक व आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और इसके प्रयास प्रदेश की प्रगति में सहायक हैं।
