कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी गई है। प्रशासन द्वारा शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है।
इसी अभियान के तहत जांजगीर तहसील में राजस्व विभाग की टीम ने अवैध रेत परिवहन में लिप्त दो हाईवा वाहनों को पकड़कर थाना पुलिस के सुपुर्द किया है। वहीं चांपा तहसील में भी राजस्व अमले ने एक ट्रैक्टर को अवैध रेत परिवहन करते हुए जब्त किया है।
कलेक्टर महोबे ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला टास्क फोर्स द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
