प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 15 अप्रैल 2025 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदेश के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक संदेश साझा करते हुए हिमाचल की संस्कृति, परिश्रम और पराक्रम की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने लिखा,
“हिमाचल दिवस की राज्य के सभी लोगों को अनेकानेक शुभकामनाएं। गौरवशाली संस्कृति के लिए विख्यात इस प्रदेश के मेरे भाई-बहन अपने परिश्रम, प्रतिभा और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं। यह विशेष अवसर आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए, साथ ही हमारी देवभूमि को प्रगति के पथ पर अग्रसर करे, यही कामना है।”
हर वर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में हिमाचल दिवस मनाया जाता है। इस दिन 1948 में हिमाचल प्रदेश भारतीय गणराज्य का एक स्वतंत्र प्रान्त बना था। यह दिन प्रदेश की एकता, संस्कृति और विकास के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।