जयपुर। सोशल मीडिया पर IIT बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह को जयपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिप्रा पथ थाना क्षेत्र के रिद्धि सिद्धि पार्क स्थित क्लासिक होटल से उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में उनके पास से गांजा बरामद किया गया है। इसके चलते उन पर एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट) के तहत कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल, पुलिस अभय सिंह से पूछताछ कर रही है और उनके सोशल मीडिया पोस्ट और बरामद पदार्थ को लेकर विस्तृत जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
