कटरा। 17 दिनों से स्थगित श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अब 14 सितंबर (रविवार) से दोबारा शुरू होगी। खराब मौसम और रखरखाव कार्य के चलते 26 अगस्त को भूस्खलन के बाद यात्रा रोक दी गई थी। इस हादसे में 34 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे।
श्राइन बोर्ड ने बताया कि अनुकूल मौसम की स्थिति के अधीन श्रद्धालु रविवार से मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे। लंबे समय से यात्रा ठप होने से भक्त निराश थे और स्थानीय कारोबारियों पर भी असर पड़ा था। अब नवरात्रि से पहले यह खबर बड़ी राहत लेकर आई है।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भूस्खलन की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की है, जिसकी अध्यक्षता जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शालीन काबरा करेंगे।
