वैलेंटाइन वीक 2026 की शुरुआत हो चुकी है और आज यानी 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जा रहा है। प्यार के इस खास हफ्ते में रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक हर दिन की अपनी अलग अहमियत होती है। यह सप्ताह रिश्तों में प्यार, भरोसा और अपनापन जाहिर करने का सबसे खूबसूरत मौका माना जाता है।
फरवरी का महीना वैसे ही प्यार के नाम होता है और वैलेंटाइन वीक इस एहसास को और खास बना देता है। इस दौरान लोग अपने पार्टनर, दोस्त या करीबी लोगों को स्पेशल फील कराने के लिए गिफ्ट्स और प्यार भरे जेस्चर अपनाते हैं। आइए जानते हैं वैलेंटाइन वीक 2026 का पूरा कैलेंडर और हर दिन का महत्व।
आज है टेडी डे
आज 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जा रहा है। इस दिन टेडी गिफ्ट करके अपने प्यार और केयर को जाहिर किया जाता है। टेडी न सिर्फ क्यूट गिफ्ट होता है, बल्कि यह अपनापन और भावनाओं का प्रतीक भी माना जाता है।
प्रॉमिस डे कब है?
11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाएगा। यह दिन रिश्ते में भरोसा और साथ निभाने के वादों का होता है। इस दिन पार्टनर एक-दूसरे से जिंदगी भर साथ निभाने और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का वादा करते हैं।
हग डे कब है?
12 फरवरी को हग डे मनाया जाएगा। एक सच्ची झप्पी रिश्ते में सुकून, अपनापन और भावनात्मक मजबूती लाती है। माना जाता है कि गले लगने से रिश्तों की दूरियां खुद-ब-खुद कम हो जाती हैं।
किस डे कब है?
13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। यह दिन प्यार और भरोसे की गहराई को दर्शाता है। इस दिन पार्टनर एक-दूसरे के करीब आकर अपने रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं।
वैलेंटाइन डे कब है?
14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ वैलेंटाइन वीक का समापन होता है। इस दिन लोग अपने प्यार का खुलकर इजहार करते हैं और बताते हैं कि उनका पार्टनर उनकी जिंदगी में कितना खास है। हालांकि प्यार जताने के लिए एक दिन काफी नहीं, लेकिन यह दिन रिश्तों को नई ऊर्जा देने का काम करता है।
