मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच रूस से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। President Vladimir Putin द्वारा बर्खास्त किए गए परिवहन मंत्री Roman Starovoit ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। रूस की जांच समिति ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की कि 53 वर्षीय मंत्री ने खुद को गोली मार ली।
कुछ घंटे पहले ही हुए थे पद से बर्खास्त
जानकारी के अनुसार, Roman Starovoit को उनकी जिम्मेदारियों से हटाने का आदेश राष्ट्रपति पुतिन ने सोमवार सुबह जारी किया था, और उसी दिन उनका शव मॉस्को के एक आवासीय इलाके में पाया गया। माना जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की।
क्यों हुए बर्खास्त? क्या है पृष्ठभूमि
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले सप्ताह यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बाद रूस के कई हवाई अड्डों पर अराजक स्थिति पैदा हो गई थी। उस स्थिति से निपटने में हुई नाकामी के चलते स्टारोवॉयट को बर्खास्त किया गया। वहीं दूसरी ओर कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया कि कुर्स्क क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों के चलते उन्हें हटाया गया। हालांकि क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया।
राजनीतिक पृष्ठभूमि और पुतिन से संबंध
जानकारी के अनुसार, Roman Starovoit को उनकी जिम्मेदारियों से हटाने का आदेश राष्ट्रपति पुतिन ने सोमवार सुबह जारी किया था, और उसी दिन उनका शव मॉस्को के एक आवासीय इलाके में पाया गया। माना जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की।
मई 2024 से परिवहन मंत्री के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे कुर्स्क क्षेत्र के गवर्नर के रूप में भी सेवा दे चुके थे। पुतिन सरकार के करीबी माने जाने वाले स्टारोवॉयट ने लंबे समय तक प्रशासनिक और रणनीतिक पदों पर काम किया था।
एक और राजनीतिक संकट की आहट
इस घटना ने रूस की आंतरिक राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक हाई-प्रोफाइल मंत्री की आत्महत्या केवल व्यक्तिगत कारणों से नहीं, बल्कि प्रणालीगत तनाव और जवाबदेही के दबाव को भी दर्शाती है।