Operation Sindoor Ind vs Pak : INS विक्रांत ने कराची और ओरमारा पर किया मिसाइल हमला
नई दिल्ली। वायुसेना की सफल सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब भारत ने समुद्री मोर्चे पर भी आक्रामक रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी नौसैनिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारतीय नौसेना के स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत ने गुरुवार देर रात पाकिस्तान के कराची और ओरमारा नेवल बेस को निशाना बनाकर भारी मिसाइल हमले किए हैं।
नेवल ठिकानों पर भारी तबाही, युद्धपोत और पनडुब्बियां तबाह
INS विक्रांत से दागी गई मिसाइलों ने पाकिस्तानी नौसेना के मुख्य ठिकानों, युद्धपोतों और पनडुब्बियों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। कराची और ओरमारा बंदरगाहों पर लगी भीषण आग से पूरे तटीय इलाके में हड़कंप मच गया है, और लोग डर के चलते अंदरूनी इलाकों की ओर पलायन कर रहे हैं।
पाकिस्तानी नौसेना को झटका
जानकारी के अनुसार, कराची और ओरमारा में पाकिस्तान की नौसेना के कई रणनीतिक मुख्यालय और संसाधन मौजूद हैं। इन ठिकानों को निशाना बनाकर भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान की समुद्री क्षमता को भारी नुकसान पहुंचाया है। रिपोर्ट्स का दावा है कि इससे पाकिस्तानी नौसेना की युद्धक शक्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।
INS विक्रांत की ताकत का प्रदर्शन
देश में निर्मित पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत हाल ही में नौसेना में शामिल हुआ है और अब उसने अपनी युद्ध क्षमता का जोरदार प्रदर्शन किया है। इसकी लंबी दूरी की मिसाइलें और उन्नत युद्धक विमान इस हमले में निर्णायक साबित हुए। रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि यह हमला तीनों सेनाओं के तालमेल और भारत की रणनीतिक क्षमताओं का उदाहरण है।
ऑपरेशन अभी जारी, समुद्री निगरानी बढ़ी
सूत्रों की मानें तो भारतीय नौसेना का ऑपरेशन अब भी जारी है और पाकिस्तानी नौसेना के अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। रक्षा मंत्रालय लगातार हालात की करीबी निगरानी कर रहा है और समुद्री सीमा पर अलर्ट बढ़ा दिया गया है।
भारत की ओर से यह स्पष्ट संदेश है कि सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।