आज के स्वास्थ्य और फिटनेस के दौर में चिया सीड्स को सुपरफूड के रूप में देखा जा रहा है। छोटे आकार के ये बीज प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हैं, जो वज़न घटाने, ऊर्जा बढ़ाने और त्वचा एवं बालों की सुंदरता के लिए फायदेमंद हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि चिया सीड्स का नियमित सेवन दिल की बीमारियों, डायबिटीज, अल्जाइमर और डाइजेस्टिव डिसऑर्डर के जोखिम को कम कर सकता है। प्रोटीन और फाइबर पेट लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे भूख कम लगती है और वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।
चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा में नमी बनाए रखते हैं, सूजन को कम करते हैं और बालों को पोषण देते हैं। इसके अलावा, हड्डियों की मजबूती के लिए भी यह महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
डाइटिशियन का सुझाव है कि चिया सीड्स भिगोकर ही सेवन करें। इसे दही, स्मूदी, सलाद, ओट्स या पुडिंग में शामिल किया जा सकता है। रोजाना 1–2 टेबलस्पून (10–20 ग्राम) पर्याप्त है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि चिया सीड्स सिर्फ वज़न कम करने के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर, मस्तिष्क, ऊर्जा, त्वचा और बालों के लिए भी बेहद लाभकारी हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के लिए है। किसी भी बीमारी या लक्षण की स्थिति में विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।
