नई दिल्ली। आज के समय में प्रदूषण, तनाव और गलत खानपान की वजह से बाल झड़ने की समस्या आम हो गई है। अगर आप भी बाल गिरने से परेशान हैं, तो आयुर्वेद की प्रसिद्ध जड़ी-बूटी गिलोय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो न केवल शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं बल्कि स्कैल्प को भी स्वस्थ रखते हैं।
गिलोय बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचाता है, स्कैल्प की गंदगी को साफ करता है और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से निजात दिलाता है। यह खून को शुद्ध करके बालों को अंदरूनी ताकत देता है, जिससे बाल जड़ों से मजबूत होते हैं और तेजी से बढ़ते हैं।

गिलोय से बाल धोने के मुख्य लाभ:
- बालों की जड़ें होती हैं मजबूत: गिलोय खून को साफ कर स्कैल्प में रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे बालों की जड़ें गहरी और मजबूत हो जाती हैं। इससे बाल झड़ने की समस्या कम होती है और डैंड्रफ तथा संक्रमण से भी राहत मिलती है।
- बाल बढ़ते हैं लंबे और घने: नियमित गिलोय पानी से बाल धोने पर बालों की ग्रोथ में तेजी आती है। बाल पहले से अधिक घने, मजबूत, चमकदार और स्वस्थ नजर आने लगते हैं।
- बालों का समय से पहले सफेद होना रुकता है: गिलोय बालों की जड़ों को पोषण देकर समय से पहले सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करता है। इसका नियमित उपयोग बालों को नेचुरल चमक और मुलायम बनावट प्रदान करता है।

गिलोय से बाल धोने का आसान तरीका:
- गिलोय की ताजी डंडियों को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इन्हें एक लीटर पानी में डालकर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक उबालें।
- जब पानी आधा रह जाए और हल्का हरा रंग दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें।
- इस पानी को ठंडा करके छान लें और किसी बोतल में भर लें।
- अब इस गिलोय के पानी से बालों को धीरे-धीरे स्कैल्प पर लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद बालों को साफ पानी से धो लें।
- इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2-3 बार दोहराने से बालों में सुधार दिखाई देगा।
गिलोय के इस प्राकृतिक उपाय से बालों को मजबूती और सुंदरता दें, और बाल झड़ने की परेशानी से राहत पाएं। स्वस्थ बालों के लिए प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प अपनाएं।