Varanasi : मुंबई। दक्षिण सिनेमा के मास्टरडायरेक्टर एसएस राजामौली की अपकमिंग महाकाव्य ‘वाराणसी’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में भव्य इवेंट में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी ने स्टारडम का जलवा बिखेरा, लेकिन टीजर की रहस्यमयी दुनिया ने फैंस को दीवाना बना दिया। विशाल साम्राज्य, जंगल की गहराई, आग-पानी के प्रभाव, दरियाई घोड़ों के बीच फंसा बंदर, रहस्यमयी गुफा और हनुमान-श्रीराम की झलक, ये सभी तत्व भारतीय माइथोलॉजी को ग्लोबल स्केल पर पेश करते नजर आए।

टीजर की शुरुआत एक महान साम्राज्य के दृश्य से होती है, जहां प्राचीनता और आधुनिकता का मिश्रण है। जंगल के जानवरों की उथल-पुथल और गुफा के रहस्य ने दर्शकों को बांध लिया। सबसे ज्यादा हाइप महेश बाबू की एंट्री पर हुआ, जहां वे त्रिशूल थामे नंदी पर सवार नजर आए एक ऐसा विजुअल जो उनकी शक्ति और किरदार की गहराई को बयां करता है। फैंस ने इसे ‘बाहुबली’ से आगे का स्तर बताया। एक यूजर ने लिखा, “यह हाई-कॉन्सेप्ट फिल्म है। हिंदू तत्वों के बावजूद गहराई ऐसी कि ग्लोबल ऑडियंस दीवानी हो जाएगी।” दूसरे ने कहा, “महेश बाबू की एंट्री ने रोंगटे खड़े कर दिए। भारतीय सिनेमा को नया वैश्विक मंच मिला।”

प्रियंका चोपड़ा की संभावित भूमिका पर भी अटकलें तेज हैं, जो फिल्म को बॉलीवुड-हॉलीवुड ब्रिज का रूप देगी। फैंस की प्रतिक्रियाएं उत्साहपूर्ण रही, एक ने लिखा, “टीजर शानदार, लोकेशन कमाल! अब नाचते-गाते हीरो नहीं, सच्ची कहानी मिलेगी।” दूसरे ने टाइटल की तारीफ की, “वाराणसी सही नाम है, टीजर ने दिल जीत लिया।” जुलाई में प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद यह टीजर राजामौली के विजन को नई ऊंचाई देता दिखा। फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि यह फिल्म ‘RRR’ की तरह ऑस्कर रेस में धमाल मचाएगी। रिलीज डेट का इंतजार बढ़ गया है।
