मुंबई। बॉलीवुड के फिटनेस आइकॉन और एक्शन स्टार Tiger Shroff इन दिनों अपनी फिल्म ‘बागी-4’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक बहुत खास वीडियो के जरिए सुर्खियां बटोरीं। इस वीडियो में Tiger Shroff अपने सुपरहीरो अवतार में नजर आए, जिसमें उन्होंने बच्चों को एक प्यारा सरप्राइज दिया।
सुपरहीरो अवतार में टाइगर का अनोखा सरप्राइज
Tiger Shroff ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ के सुपरहीरो अवतार में दिख रहे हैं। वीडियो में टाइगर अपनी कार में बैठकर कहते हैं, “छह साल बाद मैं यह कॉस्ट्यूम पहन रहा हूं और कुछ खास सुपरहीरो से मिलने जा रहा हूं।” इसके बाद वह बच्चों के साथ ढेर सारी सेल्फी क्लिक करते हैं और ग्रुप फोटो के लिए जमीन पर लेटकर बच्चों के साथ पोज भी देते हैं। उनका यह प्यारा अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया।
नेशनल कैंसर डे पर खास मैसेज
इस वीडियो के साथ टाइगर ने नेशनल कैंसर डे का भी जिक्र किया, जो हर साल 22 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और मरीजों को प्रोत्साहित करना होता है। टाइगर ने अपने पोस्ट में लिखा, “कुछ खास बच्चों की डिमांड पर एक बार फिर फ्लाइंग जट्ट बनना पड़ा। हैप्पी नेशनल कैंसर डे।” उनके इस प्यारे सरप्राइज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया और उनके दोस्तों और फैंस से जमकर प्रतिक्रियाएं मिलीं।
इंडस्ट्री के दोस्तों और फैंस का प्यार
फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा ने कमेंट करते हुए कहा, “यह बहुत खूबसूरत है। इन नन्हे बच्चों के लिए ही हमने यह फिल्म बनाई थी। तुम्हें मिल रहे प्यार को देखो।” वहीं कई फैंस ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपनी भावनाएं जाहिर कीं। एक फैन ने तो यह भी लिखा, “आप हमारे लिए पहले से ही सुपरहीरो हो।”
फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ और टाइगर की नई फिल्म
Tiger Shroff की फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ 2016 में रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था। इस फिल्म में नाथन जोन्स, अमृता सिंह, गौरव पांडे और केके मेनन जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
