मुंबई। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘The Bads Of Bollywood’ का प्रिव्यू रिलीज हो गया है। नेटफ्लिक्स पर आने वाला यह शो आर्यन के लिए फिल्म इंडस्ट्री में पहला कदम है। प्रिव्यू में सलमान खान और रणवीर सिंह का कैमियो, बॉबी देओल की एंट्री और शाहरुख खान की आवाज़ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
शाहरुख की आवाज और प्रिव्यू की झलक
प्रिव्यू की शुरुआत शाहरुख खान के वॉइस ओवर के साथ होती है। शाहरुख कहते हैं, “बॉलीवुड सपनों का शहर है, पर यह शहर सबका नहीं होता। कुछ लोग हीरो के घर में पैदा होते हैं, तो कुछ लोग हीरो पैदा होते हैं।” यह डायलॉग दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कास्ट और किरदार
शो में आसमान सिंह नाम के मुख्य किरदार को लक्ष्य ने निभाया है। इसके अलावा शो में शहर बंबा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, राघव जुयाल, गौतमी कपूर और मनीष चौधरी नजर आएंगे। फर्स्ट एपिसोड में बॉबी देओल भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।
कहानी का अंदाजा
‘The Bads Of Bollywood’ की कहानी लक्ष्य सिंह और उनके इर्द-गिर्द घूमती है। यह दिखाया गया है कि कैसे आसमान सिंह की शोहरत बुलंदियों तक पहुँचती है और उनके आसपास के पात्रों का उनके सफर में क्या रोल होता है।
सोशल मीडिया रिएक्शन
जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर शो की तारीफ हो रही है, वहीं कुछ यूजर्स इसे औसत (एवरेज) शो मान रहे हैं। उनका कहना है कि इसे इसलिए बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया जा रहा है क्योंकि इसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने डायरेक्ट किया है, जबकि यह आम नेटफ्लिक्स शो की तरह ही है।
रिलीज डेट
आर्यन खान का यह शो 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है और दर्शक इसे लेकर उत्साहित हैं।