साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के मेकर्स एक-एक कर स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक सामने ला रहे हैं। कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा के बाद अब तारा सुतारिया (Tara Sutaria) का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
जारी किए गए पोस्टर में तारा सुतारिया बेहद बोल्ड और सशक्त अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके हाथ में बंदूक दिखाई दे रही है, जो उनके किरदार की गंभीरता और ताकत को दर्शाती है। मेकर्स ने इस पोस्टर के साथ यह भी खुलासा किया है कि फिल्म में तारा का किरदार ‘रेबेका’ नाम का होगा।
पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा “पेश है तारा सुतारिया, रेबेका के किरदार में – बड़ों के लिए एक जहरीली परी कथा।” इस लाइन से साफ है कि तारा का रोल रहस्यमय, खतरनाक और कहानी में अहम मोड़ लाने वाला होगा।
फिल्म ‘टॉक्सिक’ के अब तक सामने आए सभी फीमेल कैरेक्टर्स के लुक एक-दूसरे से बिल्कुल अलग और प्रभावशाली हैं, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
कब होगी रिलीज ‘टॉक्सिक’?
डायरेक्टर गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
तारा सुतारिया का यह नया अवतार उनके करियर के सबसे अलग और दमदार किरदारों में से एक माना जा रहा है, जिसे देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
