सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के अफेयर की खबरें पिछले काफी समय से आम हैं। दोनों ने फिल्म ‘द आर्चीज’ में साथ काम किया था, और तभी से उनका नाम साथ जोड़ा जाने लगा। इसी बीच सुहाना ने अगस्त्य को उनके बर्थडे पर एक प्यारे पोस्ट के साथ विश किया है। अगस्त्य नंदा का 23 नवंबर को 24वां बर्थडे है। फैंस और सेलेब्स एक्टर को खूब बधाइयां दे रहे हैं।
Suhana Khan ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में Agastya Nanda को बर्थडे विश किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अगस्त्य नंदा संग एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की। इसमें सुहाना, अगस्त्य का कान खींचती नजर आ रही हैं और दोनों हंस रहे हैं। साथ में सुहाना ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे।’
सुहाना और अगस्त्य के करियर और रिलेशनशिप की बात करें, तो दोनों ने जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। दोनों अभी अपने-अपने करियर में बिजी हैं, पर अकसर ही साथ हैंगआउट करते नजर आते हैं। सुहाना और अगस्त्य नंदा ने अभी तक अपने अफेयर की खबरों पर कुछ नहीं कहा है।