Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: हैदराबाद। साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दोनों को हाल ही में हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वे लगभग एक जैसी हुडी पहने नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों न्यू ईयर 2026 की छुट्टियां साथ मनाने विदेश रवाना हुए हैं।
एक जैसी ड्रेस, एक ही टाइमिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय को एक ही समय पर एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि दोनों ने साथ में फोटो नहीं खिंचवाई, लेकिन उनकी मैचिंग हुडी और ट्रैवल टाइमिंग ने फैंस का ध्यान जरूर खींच लिया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह जोड़ी क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां साथ बिताने के लिए विदेश गई है।
एयरपोर्ट लुक ने बढ़ाई चर्चा
एयरपोर्ट पर विजय देवरकोंडा ग्रे रंग की हुडी और अपनी पसंदीदा बीनी कैप में दिखे, जबकि रश्मिका मंदाना ब्लैक आउटफिट के साथ हुडी पहने नजर आईं। खास बात यह रही कि रश्मिका की हुडी विजय की उस हुडी से काफी मिलती-जुलती थी, जिसे वह पहले भी कई बार पहन चुके हैं। इसी वजह से फैंस ने तुरंत दोनों को लिंक करना शुरू कर दिया।
रश्मिका के पोस्ट ने दिए इशारे
इस ट्रिप को लेकर रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर भी खुशी जाहिर की। उन्होंने एयरपोर्ट से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “अब छुट्टियों का समय,” और साथ में रेड हार्ट व हग इमोजी लगाए। डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद उन्होंने एक बड़े क्रिसमस ट्री के पास अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा, “मेरी क्रिसमस मेरे प्यारे दोस्तों।”
फैंस के रिएक्शन
रश्मिका के इन पोस्ट्स के बाद फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कोई पूछता दिखा, “विजय कहां है?” तो किसी ने उनकी कैप और हुडी की तरफ इशारा करते हुए दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाए। लंबे समय से फैंस इस जोड़ी को रियल लाइफ में भी साथ देखने की इच्छा जता रहे हैं।
गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया है, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। अब एयरपोर्ट पर दिखी यह झलक फैंस की उम्मीदों को और मजबूत कर रही है।
