Palash Muchhal Visit To Premanand Maharaj: मुंबई। म्यूजिक कंपोज़र पलाश मुछाल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर 2025 को होने वाली थी, लेकिन स्मृति के पिता की अचानक तबीयत खराब होने के कारण यह समारोह कुछ घंटे पहले ही स्थगित कर दिया गया। शादी की लगभग सभी रस्में जैसे मेहंदी और हल्दी पूरी हो चुकी थीं। इसी बीच पलाश की तबीयत भी बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के आश्रम में ली गई एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई। इस तस्वीर में मास्क लगाए एक व्यक्ति आश्रम में बैठा दिखाई दे रहा है, जिसे कई यूजर्स ने पलाश मुछाल बताया।

सोशल मीडिया पर तस्वीर में दिख रहे हाथों की मेहंदी को पलाश की पुरानी तस्वीरों से मिलाकर पहचान की कोशिश की गई। कुछ लोगों ने उनके ‘जप माला बैग’ को भी पहचानने का दावा किया और इसे पलाश की संभावित “पीआर स्ट्रैटेजी” तक बताया। हालांकि, पलाश ने इस मामले में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

शादी की नई तारीख को लेकर भी कई अटकलें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में 7 दिसंबर को नई वेडिंग डेट बताई गई, लेकिन स्मृति के भाई श्रवण ने इसे खारिज करते हुए कहा कि परिवार की ओर से अभी तक किसी नई तारीख की पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, शादी टलने के बाद पलाश के खिलाफ एक महिला के साथ कथित प्राइवेट चैट्स भी वायरल हुईं, जिनमें उन पर ‘चीटिंग’ के आरोप लगाए गए। फिलहाल, न स्मृति और न ही पलाश ने इन विवादों पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। दोनों सितारों की शादी कब होगी, इस पर अब भी सस्पेंस बरकरार है।
