लंदन। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी को ब्रिटिश सरकार से ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ प्राप्त हुआ है। यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय अभिनेता बन गए हैं। 19 मार्च 2025 को यूके की संसद में आयोजित एक विशेष समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
ब्रिटिश सरकार ने यह अवार्ड चिरंजीवी को सिनेमा, सार्वजनिक सेवा और परोपकार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया है। यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण है। इस सम्मान समारोह में यू.के. लेबर पार्टी के सांसद नवेंदु मिश्रा, सोजन जोसेफ और बॉब ब्लैकमैन भी उपस्थित रहे।
भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि
यह सम्मान पहली बार किसी भारतीय सेलिब्रिटी को मिला है। ब्राइड इंडिया नामक एक प्रमुख संगठन ने यह पुरस्कार चिरंजीवी को दिया। इस उपलब्धि के बाद उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर समारोह की तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं।

चिरंजीवी की उपलब्धियां और हालिया सम्मान
- 2024 में भारत सरकार ने उन्हें ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया।
- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम 537 गानों, 156 फिल्मों और 24,000 डांस स्टेप्स के साथ सबसे सफल अभिनेता-डांसर के रूप में दर्ज हुआ।
- अक्किनेनी इंटरनेशनल फाउंडेशन ने 2024 में एएनआर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे हैं चिरंजीवी?
- चिरंजीवी अपनी आगामी फिल्म ‘विश्वंभरा’ की रिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं, हालांकि रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है।
- वह निर्देशक श्रीकांत ओडेला के साथ भी एक नई फिल्म में नजर आ सकते हैं, जिसे उनकी अब तक की सबसे हिंसक फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म का निर्माण अभिनेता नानी करेंगे।
चिरंजीवी का यह सम्मान भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और उनके करियर की महानता को दर्शाता है।