Krish-Sara Wedding : रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक ने टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 10 फेम सारा खान संग शादी कर ली है।
सारा खान और कृष पाठक ने 5 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। शादी के बाद इस कपल ने एक छोटा-सा रिसेप्शन भी आयोजित किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं।

इससे पहले दोनों इसी साल अक्टूबर में कोर्ट मैरिज कर चुके थे। पारंपरिक शादी समारोह में सारा खान लाल लहंगे और गोल्ड ज्वैलरी में बेहद खूबसूरत दिखीं। रिसेप्शन में कपल ने पैपराज़ी को पोज दिए और अपनी मेंहदी भी फ्लॉन्ट की।

रिसेप्शन में कई टीवी सेलेब्स ने शिरकत की और नए शादीशुदा जोड़े को शुभकामनाएं दीं। बताया जाता है कि सारा और कृष लगभग एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे हैं।
बता दें कि सारा खान की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने एक्टर अली मर्चेंट से बिग बॉस 10 के अंदर विवाह किया था, हालांकि उनकी शादी दो महीने के भीतर ही टूट गई थी।
