मुंबई। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर और रैपर गुरु रंधावा ने सोमवार को अपना नया गाना ‘Pan India’ रिलीज कर दिया है। गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और फैंस इसे जमकर पसंद कर रहे हैं। इस गाने में गुरु रंधावा अपने स्टाइलिश अंदाज में भी नजर आए, जिसने गाने को और आकर्षक बना दिया।
टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने में जोशीले बीट्स और एनर्जेटिक वाइब्स हैं, जो इसे एक परफेक्ट पार्टी एंथम बनाते हैं। गाने के बोल गुरजीत गिल ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक और कोरियोग्राफी ने इसे और भी मनोरंजक बना दिया है। कोरियोग्राफर यश कदम द्वारा डिज़ाइन किए गए स्टेप्स गाने को विज़ुअल और परफॉर्मेंस दोनों के लिहाज से खास बनाते हैं।
गाने में शामिल डांसर आहसी ने अपने सिज़लिंग डांस मूव्स और स्टाइलिश अंदाज से सभी का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर उनकी असली पहचान फिलहाल रहस्य बनी हुई है, क्योंकि वीडियो में आहसी ने चेहरे पर मास्क पहन रखा है। इस रहस्य ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है और लोग गाने के साथ-साथ डांसर के असली नाम जानने के लिए भी बेताब हैं।

गुरु रंधावा के फेमस स्टाइलिश लुक और आहसी के हॉट डांस मूव्स ने गाने को एक नया स्तर दे दिया है। सोशल मीडिया पर गाने ने रिलीज होते ही ट्रेंड करना शुरू कर दिया है और फैंस इसके एनर्जेटिक बीट्स, स्टाइलिश विजुअल्स और जोशीले संगीत का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
‘Pan India’ 2025 का सबसे चर्चित पार्टी एंथम बनता दिख रहा है, जो पंजाबी म्यूजिक और पूरे देश के संगीत प्रेमियों को झूमने पर मजबूर करेगा।
