Dharmendra Net Worth: मुंबई। बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी संपत्ति और दौलत को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उनके जीवन और काम की तरह ही उनकी संपत्ति भी चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी पत्नी और सांसद हेमा मालिनी द्वारा साल 2024 में दाखिल किए गए इलेक्शन एफिडेविट के अनुसार धर्मेंद्र के पास करोड़ों की संपत्ति थी, जिसमें कैश, शेयर, ज्वेलरी और अचल संपत्ति शामिल है।
एफिडेविट के मुताबिक, धर्मेंद्र के पास 43,19,016 रुपए कैश, बैंक और वित्तीय संस्थानों में 3,52,99,371 रुपए की जमा राशि थी। इसके अलावा उन्होंने शेयर और बॉन्ड में 4,55,14,817 रुपए का निवेश किया था। उनकी ज्वेलरी की कीमत 1 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। कुल मिलाकर उनकी चल संपत्ति 17.15 करोड़ रुपए से अधिक थी, जो हेमा मालिनी की चल संपत्ति (12 करोड़ रुपए से अधिक) से काफी ज्यादा थी।
धर्मेंद्र की अचल संपत्ति भी जबरदस्त थी। उनके नाम जुहू, मुंबई में 126 करोड़ रुपए का बंगला था। इसके अलावा उनके नाम पर एक नॉन एग्रीकल्चरल लैंड की कीमत 9.36 करोड़ रुपए बताई गई है। यानी कुल अचल संपत्ति 136 करोड़ रुपए से अधिक थी।

इस तरह धर्मेंद्र की कुल संपत्ति 153 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई, जो उनकी पत्नी हेमा मालिनी की कुल दौलत 1,25 करोड़ रुपए से भी अधिक है। इस आंकड़े से साफ है कि बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता ने अपने करियर और निवेश में बड़ा योगदान किया और पत्नी हेमा मालिनी से भी अधिक संपत्ति अर्जित की।
धर्मेंद्र के निधन के बाद यह सवाल उठता है कि उनकी संपत्ति का अधिकार किसके पास जाएगा। हालांकि इस बारे में फिलहाल परिवार ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। उनके पारिवारिक सदस्य और बॉलीवुड के तमाम दिग्गज शख्सियतें मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर पहुंच चुकी हैं।
